Breaking news
Advertisement
big breakingcrimeक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक,दिए कई बड़े निर्देश….

रायपुर/प्रविंस मनहर – रायपुर आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को रायपुर रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक लिया।बैठक में जिला रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लंबित अपराध निकाल अभियान की समीक्षा कर वर्षों से लंबित वर्ष 2023 के पूर्व के लगभग 2100 प्रकरणों में से विगत 06 माह में लगभग 1850 प्रकरणों का निराकरण करने पर सराहना की गई, साथ ही लंबित प्रकरणों तथा नवीन कानून के तहत पंजीबध्द अपराध का पर्यवेक्षण कर कोर्ट, चिकित्सा जैसे अन्य प्रमुख विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करते हुए अपराधों के निराकरण के निर्देश दिये गये।

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की समीक्षा कर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा लीड करते हुए स्वयं सर्च कार्यवाही करने, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 27 का उपयोग बढ़ाये जाने, धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत संपत्ति कुर्की/जप्ती की कार्यवाही करने, फाईनेंशियल एवं एण्ड टू एण्ड इन्वेस्टिगेशन कर अन्तर्राज्यीय गैंग तथा सहयोगी कूरियर कंपनियों के विरूध्द कार्यवाही, बाहरी राज्यों से आ रही प्रतिबंधित दवाओं के सप्लाई चेन के विरूध्द कड़ी कार्यवाही किये जाने तथा आदतन अपराधियों के विरूध्द पिट एनडीपीएस की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close