Breaking news
Advertisement
big breakingबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सारा जंगल बाप के नाम कर रही हैं BJP – भूपेश बघेल का बड़ा बयान,22 जुलाई को प्रदेशभर में जक्काजाम…

रायपुर/प्रविंस मनहर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर कल ईडी के रेड पड़ी थी जिसके बाद से ही कोंग्रेसियो में बीजेपी के प्रति आक्रोश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल (बिट्टू ) को कल ईडी ने अपने हिरासत में ललेने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहा से 5 दिन की न्यायिक रिमांड ईडी को मिला है।आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कांग्रेस राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोलै हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी एक पेड़ मां के नाम और सारा जंगल बाप के नाम करने का काम कर रही है। 22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी।

वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं को जबरन फंसाया जा रहा है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को फंसाया गया। अब मेरे बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है, जो राजनीति में भी नहीं है। एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है।भूपेश बघेल ने कहा कि पप्पू बंसल खुलेआम ED दफ्तर आ रहा है, EOW ऑफिस आ रहा है। उसके बयान पर मेरे बेटे को अरेस्ट कर लिया। न हमें नोटिस मिला और न ही दफ्तर बुलाया। ED के अफसर आए और गिरफ्तार कर लेकर गए। अडाणी के खिलाफ आवाज उठाने पर ये कार्रवाई हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close