Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

PWD भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़ : स्पाई कैमरा और वॉकी-टॉकी से बहन को बता रही थी उत्तर, दोनों बहन पर FIR

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PWD की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी स्पाई कैमरा और माइक्रो ईयर डिवाइस के जरिए प्रश्न पत्र स्कैन कर बाहर बैठी अपनी बहन को भेज रही थी, जो वॉकी-टॉकी की मदद से उसे उत्तर बता रही थी। इस पूरे मामले का NSUI नेताओं द्वारा भंडाफोड़ किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा?

रविवार को रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित परीक्षा में अनुसूर्या नाम की परीक्षार्थी ने स्पाई कैमरा अंडरगारमेंट्स में छिपाकर अंदर प्रवेश किया। बाहर बैठी उसकी बहन अनुराधा प्रश्न पत्र को कैमरे से देख रही थी और गूगल पर उत्तर खोजकर वॉकी-टॉकी के जरिए अंदर बैठी बहन को बता रही थी।

टैक्सी ड्राइवर की सतर्कता से टूटा जाल

युवतियों ने रेलवे स्टेशन से एक टैक्सी ड्राइवर को परीक्षा केंद्र तक लाने के लिए बुक किया था। वहां पहुंचने के बाद जब एक युवती ने कार में बैठकर डिवाइस निकालना शुरू किया, तो ड्राइवर को शक हुआ और उसने साथ देने से मना कर दिया। इसके बाद युवतियों ने ऑटो किराए पर लिया और उसमें बैठकर नकल की तैयारी करने लगीं।

ड्राइवर ने पूरी बात NSUI नेता विकास ठाकुर को बताई, जिन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवती को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से टैब, ईयर डिवाइस, वायरलेस ट्रांसमीटर और अन्य गैजेट बरामद हुए। वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

NSUI का विरोध प्रदर्शन, FIR दर्ज

घटना के सामने आने के बाद NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षार्थी के साथ परीक्षा केंद्राध्यक्ष और प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि इतनी सख्ती के बावजूद डिवाइस कैसे अंदर पहुंचा। उन्होंने पूरे राज्य में हुई परीक्षा की जांच की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया केस

विरोध और हंगामे के बाद परीक्षा केंद्र प्रभारी ने सरकंडा थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला प्रदेश की परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close