Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसमरायपुर

छत्तीसगढ़ में सावन की दस्तक तेज बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट जारी, शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सावन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटों में भी इन तीनों संभागों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की स्थिति:

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है। साथ ही मानसून द्रोणिकाएं छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो रही हैं।

भारी वर्षा की संभावना:

राज्य के मध्य भागों, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में अगले 24 घंटे में गरज-चमक, अंधड़ और भारी वर्षा की आशंका है।

देवरी में सबसे ज्यादा 12 सेमी बारिश:

बीते 24 घंटों में देवरी के मर्री बंगला में सबसे अधिक 12 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा अकलतरा, अर्जुन्दा, डौंडीलोहारा, भिलाई, डोंगरगांव, लोरमी, तखतपुर, बालोद, जांजगीर सहित कई क्षेत्रों में 2 से 8 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।

शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा

राजनांदगांव में लगातार बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिससे 4 जलाशयों से कुल 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 10,800 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 5,200 क्यूसेक और खातू टोला बैराज से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

अलर्ट जारी:

  • ऑरेंज अलर्ट: बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में तेज बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी।

  • येलो अलर्ट: बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना।

रायपुर का मौसम:

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close