Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने पोस्ट की अश्लील पोस्ट, साइबर सेल कर रही जांच

 

रायपुर : राजधानी रायपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गुरुवार रात अज्ञात हैकर्स ने पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह वीडियो देख तुरंत इसकी जानकारी साझा की, जिससे मामला तेजी से वायरल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अश्लील सामग्री को तत्काल डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया कंपनी को भी रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही मामले की जांच का जिम्मा आईटी सेल और साइबर पुलिस को सौंपा गया है।

 

पुलिस की छवि को पहुंचा नुकसान

हैकर्स द्वारा पोस्ट की गई अश्लील सामग्री से रायपुर पुलिस की सोशल मीडिया छवि को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं कि जब पुलिस का अकाउंट भी सुरक्षित नहीं, तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करें।

 

जांच जारी, दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि साइबर सेल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्दी ही हैकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि साइबर सुरक्षा की अनदेखी कितनी महंगी साबित हो सकती है, चाहे वह किसी आम व्यक्ति का अकाउंट हो या फिर पुलिस विभाग का।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close