Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़सूरजपुरहादसा

CG NEWS : स्कूली बच्चों से भरी वैन खेत में पलटी, सभी बच्चे……मौके पर मची अफरा-तफरी

 

सूरजपुर : जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे के समय वैन में 14 से 15 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

घटना ब्रह्मपुर से वृंदावन के रास्ते में उस समय हुई जब स्कूल वैन फुलकोना के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वैन कंचनपुर स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया। प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और वैन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बड़ा हादसा टलने से अभिभावकों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close