[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG PLACEMENT CAMP : बैंक में 80 पदों पर होगी भर्ती, जानें क्या है तिथि और स्थान

 

दंतेवाड़ा : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार लाईवलीहुड कॉलेज, कारली में 9 जून 2025 को प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में एक्सिस बैंक, दंतेवाड़ा द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पद और ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

इस अवसर का लाभ उठाने के लिए इच्छुक आवेदक और आवेदिकाएं निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। उन्हें अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, एक सेट छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा।

यह पूरा आयोजन निशुल्क है और उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close