रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेगा।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक राज्य में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 से 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शाम 5:00 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे अपने निवास लौटेंगे। निवास पर उनका शेष कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
Advertisement




