[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों की कायराना करतूत, IED की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

 

बीजापुर : जिले में नक्सल हिंसा का एक और भयावह मामला सामने आया है। मद्देड़ थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके में युवक के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। घायल युवक को इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान विशाल गोटे (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेगड़ापल्ली गांव का निवासी है। वह सिराकोंटा और दंपाया के बीच जंगल में फुटू एकत्रित करने गया था। इसी दौरान उसका पैर प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

READ MORE : स्कूल के लेडीज़ वॉशरूम में कर रहा था वीडियो रिकॉर्डिंग, संकुल समन्वयक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धमाके की आवाज सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को मद्देड़ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

READ MORE :  देशभर में CBI की बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में छापेमारी – 6 आरोपी गिरफ्तार 

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला गंभीर है और पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह IED नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्लांट की थी, लेकिन उसकी चपेट में एक निर्दोष ग्रामीण आ गया।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close