Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

स्कूल के लेडीज़ वॉशरूम में कर रहा था वीडियो रिकॉर्डिंग, संकुल समन्वयक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर ज़िले के तिल्दा क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल से एक शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के महिला वॉशरूम में एक चालू हालत में वीडियो रिकॉर्डिंग करता मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया। जब शिक्षिकाओं ने वॉशरूम में मोबाइल देखा और उसकी जांच की, तो पता चला कि वह रिकॉर्डिंग मोड में था।

इस मामले की जानकारी शिक्षिकाओं ने अपने पतियों और स्कूल स्टाफ को दी, जिसके बाद वे तुरंत तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह घिनौनी हरकत कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि स्कूल का संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू कर रहा था।

READ MORE :  देशभर में CBI की बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में छापेमारी – 6 आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पिछले दो महीनों से महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग करता था और बाद में वीडियो को दूसरे मोबाइल व लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखता था।

READ MORE : Breaking : निवेश को बढ़ावा देने विदेश दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री साय, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट मिले हैं, जिसके चलते मोबाइल को सायबर सेल भेज दिया गया है ताकि तकनीकी जांच से और जानकारी मिल सके।

यह मामला स्कूल परिसर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, वहीं स्थानीय प्रशासन पर भी सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close