
बिलासपुर : जिले के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित केवटपारा में धर्मांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पास्टर विनय सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने पैसों का लालच देकर स्थानीय लोगों को प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बुलाया और उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।
हिंदू संगठनों की शिकायत पर अशोक सिंह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें कुछ महिलाएं भी नामजद हैं। इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने तोरवा थाने का 7 घंटे तक घेराव किया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
Advertisement




