[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

CG POLICE TRANSFER : एक ही थाने में लंबे समय से पदस्थ 171 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

 

जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में पदस्थ 171 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर दिया है, जिसे पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है।

इस तबादला सूची में 29 प्रधान आरक्षक और 142 आरक्षक शामिल हैं। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी थे, जो सालों से एक ही थाना या चौकी में तैनात थे। इससे न केवल कार्यकुशलता पर असर पड़ रहा था, बल्कि पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठने लगे थे।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय प्रशासनिक सुधार और व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close