RAIPUR BREAKING : फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत, पूरी यूनिट खाक

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटेशर गांव स्थित एक गद्दा फोम बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री पूरी तरह खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे, जो समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन एक कर्मचारी त्रिलोचन ध्रुव (18), निवासी धमतरी अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।
READ MORE : CG में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर चला बुलडोजर, 1 मशीन और 7 हाईवा जब्त
दमकल की टीम ने घंटों बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने त्रिलोचन का जला हुआ शव फैक्ट्री से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
READ MORE : CG NEWS : 2 करोड़ के मादक पदार्थों का नष्टीकरण, पुलिस ने दी नशे के खिलाफ सख्त चेतावनी
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं फैक्ट्री मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।




