Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : पाठ्यपुस्तक वितरण में देरी और लापरवाही पर कार्रवाई, शिक्षक निलंबित, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

 

संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर के निर्देश पर पुस्तक स्कैनिंग कार्य की समीक्षा के लिए संकुल केंद्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में सहायक संचालक उषा किरण खलखो और सुरेखा थानथराट शामिल थीं। इस दौरान संकुल समन्वयक मनबोध नंद, जो मूल रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौसरा (विकासखंड बसना, महासमुंद) में शिक्षक हैं, पर कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप पाए गए।

 

READ MORE : CG में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचा, 7 आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण में सामने आईं गंभीर लापरवाहियाँ:

  • पुस्तक वितरण में चार दिन की देरी
  • 8 विद्यालयों में स्कैनिंग कार्य प्रारंभ नहीं हुआ
  • 21 जून को किताबें प्राप्त होने के बावजूद 25 जून को वितरण
  • 25 जून की ऑनलाइन बैठक में अनुपस्थिति

उक्त कृत्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के प्रतिकूल मानते हुए संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत मनबोध नंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।\

READ MORE : CG NEWS : जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

 

निलंबन की शर्तें:

  • निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
  • मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मगरलोड, जिला धमतरी नियत किया गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कार्य में लापरवाही या विभागीय निर्देशों की अनदेखी पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close