Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

CG ACCIDENT : जन्मदिन पर कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। रिसदा गांव की रहने वाली एक छात्रा अपने जन्मदिन के दिन कोचिंग के लिए घर से निकली थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसकी स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

छात्रा की अचानक मौत से परिवार में जन्मदिन की खुशियों की जगह गहरा शोक छा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close