
दुर्ग: जिले में एक मकान सौदे को लेकर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार देशमुख (52) ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार, अंजोरा में स्थित मकान को पोषण निषाद, सुकून निषाद और प्रीति निषाद ने 46 लाख रुपए में बेचने का सौदा किया था। सौदे के तहत देशमुख ने 17.70 लाख रुपए नकद और चेक के माध्यम से भुगतान किया, और एक इकरारनामा भी तैयार किया गया।
READ MORE : छत्तीसगढ़ में मिली एक और सोनम : शादी के 20 दिन बाद पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ फरार, पति को भी पिटवाया
दूसरे खरीदार से किया नया सौदा, रजिस्ट्री भी कर दी
लेकिन बाद में आरोपियों ने अधिक पैसों के लालच में वही मकान हुस्ना बेगम और वसीम खान को 46.5 लाख में बेचने का नया सौदा कर लिया और 5 लाख रुपए एडवांस भी ले लिए। जब देशमुख को इस डील की जानकारी मिली, तो उन्होंने रजिस्ट्री रुकवाने के लिए हुस्ना और वसीम से संपर्क किया। इसके बदले में उनसे 3.30 लाख रुपए और लिए गए, लेकिन इसके बावजूद मकान हुस्ना बेगम के नाम रजिस्ट्री कर दिया गया।
READ MORE : CM विष्णुदेव साय ने आपातकाल को बताया भारतीय लोकतंत्र का “काला अध्याय”, सेनानियों को किया नमन
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 जून 2025 को हुस्ना बेगम को गिरफ्तार किया, जबकि फरार चल रहे पोषण, सुकून और प्रीति निषाद को 24 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की और पुलिस ने उनके पास से 5,500 रुपए जब्त किए हैं।
मुख्य आरोपी वसीम खान अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने अंजोरा चौकी में IPC की धारा 420 और 120 (बी) के तहत अपराध क्रमांक 196/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




