
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य न केवल आधिकारिक बल्कि धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री अपने वाराणसी प्रवास के दौरान पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। वे काशी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक वाराणसी में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वयं करेंगे। इस बैठक में मध्य भारत के राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और आपसी समन्वय, विकास कार्यों तथा सुरक्षा मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और राज्यहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में अपने विचार साझा करेंगे। दोपहर बाद बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।




