Breaking news
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल मोर्चे पर बनेगी रणनीति…

Union Home Minister's visit to Chhattisgarh, strategy will be made on Naxal front...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर एंटी नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा करेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर और नारायणपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

आज का कार्यक्रम:

दोपहर 1.30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

2 बजे वे नवा रायपुर सेक्टर-2 स्थित NFSU (नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी) एवं CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन करेंगे।

3.45 बजे, शाह छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती राज्यों के DGP/ADGP अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शाम 6.15 बजे, LWE (Left Wing Extremism) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की समीक्षा होगी।

कल का कार्यक्रम:

सुबह 12 बजे, शाह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

दोपहर 1.15 बजे, वे BSF कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान, एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता के लिए जवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस दौरे को राज्य में सुरक्षा को लेकर केंद्र की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है। गृह मंत्री का यह दौरा आगामी रणनीतियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close