CG Breaking: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे जाने की खबर…

कांकेर : बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में शामिल पार्टी से संपर्क होने और जवानों के सुरक्षित लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में सुकमा से सटे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगलों में भी नक्सलियों और ग्रेहाउंड्स फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कई बड़े नक्सली लीडरों को ढेर किया गया था। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर गाजरला उर्फ उदय और गरियाबंद में मारे गए खूंखार नक्सली चलपति की पत्नी वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा को जवानों ने मार गिराया था।




