[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : युवक ने फांसी पर झूलकर की आत्महत्या, बबूल के पेड़ पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक दूसरे गांव में रहकर मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्ट्या से आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

READ MORE : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को फिर मिली इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में होंगे दो बड़े मुकाबले

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम जोंधरा स्थित देसी शराब दुकान के पीछे ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बबूल के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई देखी। युवक के गले में नारियल की रस्सी का फंदा बना था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान ग्राम सोनसरी निवासी जय पटेल (25) के रूप की।

पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close