[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : शादी में गए परिवार के घर 12 लाख की चोरी, पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किरायेदार ने दिया वारदात को अंजाम

 

रायपुर : गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक परिवार के शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उनके घर में बड़ी चोरी की वारदात हो गई। परिवार जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी की यह वारदात पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग किरायेदार ने की है।

सीसीटीवी से खुला राज, 12 लाख का सामान बरामद
गुढ़ियारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा के अनुसार, पीड़िता मीना रंगारी ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 जून को वह परिवार सहित शादी समारोह में गई थीं। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और जेवरात व नगदी गायब है। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से एक नाबालिग पर शक हुआ, जिसे पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 12 लाख रुपए के जेवर और नकदी बरामद कर लिए हैं।

READ MORE : रायपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे बांग्लादेशी परिवार का भंडाफोड़, टिकरापारा से गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख का माल जब्त कर लिया है।

झारखंड से आया था आरोपी, भागने की फिराक में था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग करीब 20-25 दिन पहले झारखंड से रायपुर मजदूरी की तलाश में आया था। लेकिन सुनसान घर देखकर उसकी नीयत बदल गई और उसने चोरी की योजना बना ली। घटना के बाद वह झारखंड भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close