Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़दुर्ग

CG अवैध प्लॉटिंग के मामले में 80 से ज्यादा किसानों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ी चिंता

 

भिलाई :  भिलाई नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग के आरोप में 80 से अधिक किसानों को नोटिस जारी किया है, जिससे किसानों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी खेती की जमीन बेची है, प्लॉटिंग का काम भू-माफियाओं ने किया है, ऐसे में कार्रवाई उन पर होनी चाहिए, न कि किसानों पर।

नगर निगम आयुक्त द्वारा 29 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि किसानों ने नगर निगम क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी जमीन की प्लॉटिंग कर रजिस्ट्री की है। यह नगर निगम अधिनियम और कॉलोनाइजर नियमों के खिलाफ है। मामला उप पंजीयक, जिला दुर्ग के पत्र के आधार पर सामने आया है।

 

READ MORE : रायपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे बांग्लादेशी परिवार का भंडाफोड़, टिकरापारा से गिरफ्तार

15 दिन में मांगा जवाब, सजा का भी जिक्र

निगम ने किसानों से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोषी किसानों के खिलाफ 3 से 7 साल की कैद और एक लाख रुपए तक के जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है। किसानों का कहना है कि वे अब इस मामले को लेकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाने की तैयारी में हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close