Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

तोमर ब्रदर्स के करीबियों के घर छापेमारी, सोना-चांदी, कैश और प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

 

रायपुर : राजधानी रायपुर में कुख्यात सूदखोर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज़ हो रही है। मंगलवार रात पुलिस ने वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के दो करीबी सहयोगियों के घर छापेमारी की। ये दोनों करणी सेना से जुड़े हुए हैं और तोमर ब्रदर्स के अवैध कारोबार में साझेदार बताए जा रहे हैं।

दो जगहों पर एकसाथ दबिश

छापेमारी की कार्रवाई हनुमान वाटिका, भाठागांव स्थित ऋषभ सिंह के घर और वालफोर्ट सिटी में रविन्द्र सिंह के ठिकानों पर की गई। तलाशी के दौरान सोने-चांदी के जेवर, नगदी और कई प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके अलावा तोमर ब्रदर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं।

 

READ MORE : रायगढ़ में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कारों में 105 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

कोर्ट से ली गई सर्च वारंट

पुलिस ने बताया कि ऋषभ सिंह खुद को करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी तोमर ब्रदर्स के निवेश और फाइनेंस काम में सक्रिय रूप से शामिल थे। कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ही दोनों के मकानों की तलाशी ली गई।

 

READ MORE : छत्तीसगढ़ में कोविड के बढ़ते मामले: 7 नए संक्रमित, 48 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

बड़ा खुलासा संभव, पुलिस की टीम यूपी रवाना होगी

इस छापेमारी में एडिशनल एसपी, सीएसपी, क्राइम ब्रांच और अन्य थानों की टीमें मौजूद थीं। संभावना है कि शाम तक इस पूरे नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।

पुलिस को संदेह है कि वीरेंद्र और रोहित तोमर फिलहाल उत्तर प्रदेश में छिपे हुए हैं। रायपुर पुलिस की एक टीम जल्द ही यूपी रवाना हो सकती है। साथ ही, तोमर ब्रदर्स से जुड़े अन्य सहयोगियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close