
सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे का रायपुर के महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की पार्थिव देह को माना पुलिस बटालियन लाया गया है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली थी। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सीएम विष्णुदेव साय इसके बाद 11:10 बजे मंत्रालय जाएंगे और आदिम तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यालयीन कार्यों के पश्चात मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.
Advertisement




