Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

तिरंगे में लिपटे एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को दी गई अंतिम विदाई, बिलख-बिलखकर रोई पत्नी…

 

सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को रायपुर में देर शाम तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मूल रूप से रायपुर निवासी आकाश राव के घर पर शोक की लहर है। उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ तमाम पुलिस अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जब पार्थिव शरीर घर लाया गया, सभी की आंखें नम हो गई। वहीं पति का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनकी पत्नी पार्थिव शरीर से रोते-बिलखते लिपट गई।

शहादत के बाद CM साय ने कहा कि नक्सलियों को अब भुगतना होगा। उनके खात्मे के दिन नजदीक आ गए हैं। छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का अस्तित्व ही खत्म कर दिया जाएगा। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब नक्सलियों से कोई बातचीत नहीं होगी।

READ MORE : छत्तीसगढ़ पुलिस ने खोया जांबाज अफसर : कौन थे ASP आकाश राव? बहादुरी के लिए मिला था वीरता पदक

आकाश राव गिरिपुंजे: एक संक्षिप्त परिचय

  • जन्म: 7 फरवरी 1983, रायपुर
  • उम्र: 42 वर्ष
  • बैच: 2013
  • परिवार:
    • पिता: गोविंद राव गिरिपुंजे
    • माता: मंदा गिरिपुंजे
    • पत्नी: स्नेहा गिरिपुंजे
    • बेटा: सिद्धांत गिरिपुंजे
    • बेटी: पीहू गिरिपुंजे

आकाश राव की अब तक की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रही थी, जिनमें चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, महासमुंद और अंत में सुकमा का कोंटा क्षेत्र शामिल है, जहां ड्यूटी के दौरान वह IED ब्लास्ट की चपेट में आकर शहीद हो गए।

उनकी शहादत ने पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया है। जांबाज अधिकारी आकाश राव की बहादुरी और सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close