Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

IED ब्लास्ट में घायल कोंटा एसडीओपी और थाना प्रभारी को एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, निजी अस्पताल में इलाज जारी

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोंटा डिवीजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। इस हमले में कोंटा एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हुए हैं। दोनों अधिकारियों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा सुविधा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का ऐलान किया था, जिसको लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ इलाके में पैदल गश्त पर निकले थे। इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां रवाना की गईं। एएसपी आकाश राव की शहादत की खबर से सुरक्षाबल के जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी अधिकारी उन्हें याद कर भावुक हो उठे। शहीद एएसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया है।

वहीं, घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close