Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार IIM रायपुर में ले रही मैनेजमेंट ट्रेनिंग, संजीव सान्याल और अन्य विशेषज्ञों से सीखेंगे सुशासन के गुण

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को IIM रायपुर में चिंतन शिविर 2.0 की शुरुआत की, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री भाग ले रहे हैं। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जनता से जुड़े कार्यों में वित्तीय कुशलता और प्रभावी शासन व्यवस्था को मजबूत करना है।

 

इस बार का फोकस है – जनता के पैसे का सही इस्तेमाल कैसे हो और सीमित संसाधनों में अधिकतम लाभ कैसे मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और देश के चर्चित आर्थिक विशेषज्ञ संजीव सान्याल इस शिविर में मंत्रियों को मास्टर क्लास दे रहे हैं। वे बताएंगे कि कैसे सरकार अपने वित्तीय संसाधनों का रणनीतिक इस्तेमाल कर बड़े असर वाले कार्य कर सकती है।

 

मंत्रियों की दिनचर्या में योग से शुरुआत, कैंपस में रात्रि विश्राम और पूरे दिन प्रशिक्षण सत्र शामिल हैं।

 

 प्रमुख सत्रों के विषय:

 

* परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन

* संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण

* सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार

 

अन्य विशेषज्ञ जो प्रशिक्षण देंगे:

 

* डॉ. विनय सहस्रबुद्धे – पूर्व अध्यक्ष, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद

* प्रो. हिमांशु राय – डायरेक्टर, IIM इंदौर

* डॉ. रविंद्र ढोलकिया – प्रोफेसर, IIM अहमदाबाद

* उदय माहुरकर – वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक

* डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता – ग्लोबल डिजिटल हेल्थ एक्सपर्ट

 

यह प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार के शासन में पारदर्शिता, दक्षता और दीर्घकालिक प्रभाव के उद्देश्य को बल देगा।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close