[t4b-ticker]
Advertisement
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

कवर्धा में 2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, आरोपी नामदेव साहू गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सत्या दुबे फरार

 

कवर्धा : सायबर ठगी के बढ़ते मामलों पर लगाम कसते हुए कवर्धा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सायबर धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नामदेव साहू है, जो हाथीडोम गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, नामदेव साइबर ठगों को अपने बैंक खाते किराए पर देता था और बदले में ठगी की रकम का 10 प्रतिशत कमीशन पाता था। उसके नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है, जिसमें अभी भी 70 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। फिलहाल, पुलिस ने उस खाते को होल्ड कर दिया है ताकि आरोपी उस रकम को निकाल न सके।

 

Read More : CG CRIME : पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोन के नाम पर लूटा

इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है और इस समय फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

नामदेव साहू के खिलाफ देशभर के 16 राज्यों में कुल 56 केस दर्ज हैं। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट और फिशिंग लिंक के जरिए लोगों को ऑनलाइन झांसे में लेकर ठगी करता था।

 

Read More : सूदखोर तोमर बंधुओं पर अवैध उगाही का नया मामला, 8 साल में 1.30 करोड़ की जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी 

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, फोन कॉल या संदिग्ध मैसेज से सतर्क रहें और अपनी बैंक डिटेल्स व व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि सजगता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close