[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत 402 शिक्षकों की पदस्थापना, देवभोग और मैनपुर में खत्म हुई शिक्षक विहीन स्कूलों की समस्या

 

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत गरियाबंद जिले में 402 शिक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस प्रक्रिया से देवभोग और मैनपुर ब्लॉक में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया गया है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने बताया कि अब देवभोग में कोई भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है, जबकि मैनपुर में एकल शिक्षकीय स्कूलों की संख्या भी काफी कम हो गई है।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि 1 से 3 जून के बीच विभिन्न संवर्गों के अतिशेष शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पदस्थापना की गई। इसमें 214 सहायक शिक्षक, 106 शिक्षक, 6 प्रधान पाठक और 76 व्याख्याता वर्ग के शिक्षक शामिल हैं।

READ MORE : युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: जांजगीर के BEO एम.डी. दीवान निलंबित

मैनपुर के 6 शिक्षकविहीन और 69 एकल शिक्षकीय शालाओं में अब शिक्षकों की पूर्ति हो गई है, केवल 13 स्कूल अब भी एकल शिक्षकीय हैं। देवभोग में पहले 4 स्कूल शिक्षक विहीन और 30 एकल शिक्षकीय थे, जिन्हें अब पूरी तरह से शिक्षकों से भर दिया गया है। वहीं फिंगेश्वर ब्लॉक के अतिशेष शिक्षकों से इन रिक्तियों को पूरा किया गया।

READ MORE : युक्तियुक्तकरण पर मचा सियासी संग्राम : फैसला वास्तव में एक “युक्ति” है, या फिर शिक्षा तंत्र के लिए एक “चूक”?

कलेक्टर ने कहा कि सभी नियुक्तियां शासन की गाइडलाइन के अनुसार की गई हैं। वरिष्ठता, महिला, दिव्यांग और संगठन पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई। आदेश जारी कर शिक्षकों को तत्काल जॉइनिंग के निर्देश दिए गए हैं, आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वहीं अनुपस्थित या असहमत शिक्षकों की नियुक्ति लॉटरी पद्धति से की गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close