
राजधानी रायपुर में एक युवती ने 6वें माले से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि बुधवार को यहां साई ड्रीम सोसाइटी में एक युवती 6वें मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका का नाम जसविंदर कौर ढिल्लन उर्फ जस था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार 8 आरोपी ने मृतिका को आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसके चलते युवती ने ये खौफनाक कदम उठाया था।
READ MORE : रायपुर नगर निगम ने खुद उड़ाई ट्रैफिक नियम की धज्जियां, बड़े हादसों को दे रहे न्योता, देखें Video
एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि मृतका ने अपने नाम पर बैंक से लोन लिया था, जिसे लेकर आरोपी उस पर लोन चुकाने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा, उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि मृतिका जसविंदर कौर अपने प्रेमी नीरज मजूमदार के साई ड्रीम सोसाइटी में एक फ्लैट पर लिव इन में रहती थी। सभी गिरफ्तार लोग आपस में मिलकर काम करत थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार का पूछताछ कर रही है।
READ MORE : रायपुर जोन-8 में तोड़फोड़ और मारपीट के विरोध में निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग
पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 34 (सामूहिक आपराधिक मंशा) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राजेंद्र नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और अभी भी इस केस की गहराई से विवेचना की जा रही है। जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं: नीरज मजुमदार, प्रशांत लाण्डे, तन्नू साहू, आकाश वैष्णव,साबिया परवीन, तिलोत्मा पाण्डेय, दीपक पाटले और नेहा यादव




