
दुर्ग : भिलाई के मरौदा डैम में एक दुखद हादसे में दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। यह घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, चार दोस्त पिकनिक मनाने डैम पहुंचे थे, जहां नहाने के दौरान दो युवक गहराई में जाकर डूब गए।
साहिल और जुनैद की गई जान
चारों दोस्त पिकनिक मनाने के बाद मरौदा डैम पहुंचे थे। खाना खाने के बाद उनमें से साहिल और जुनैद डैम में नहाने उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण दोनों डूब गए।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू कर दोनों युवकों को डैम से बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दोनों युवक भिलाई 3 क्षेत्र के निवासी
मृतक युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके के निवासी थे। घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement




