[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

बस्तर की डॉ. जयमति कश्यप को मिला राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान, नक्सलवाद पर बोलीं – शिक्षा से ही खत्म होगा रास्ता

 

राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर क्षेत्र की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान 2024 से सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्ति के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. जयमति कश्यप ने नक्सलवाद पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “शिक्षा के अभाव के कारण हमारे लोग भटक रहे हैं। यदि शिक्षा का प्रचार-प्रसार हो जाए और लड़कियां शिक्षित हो जाएं, तो वे नक्सलवाद से नहीं जुड़ेंगी।”

उन्होंने बताया कि सम्मान मिलने की जानकारी उन्हें कल दोपहर में मिली, और यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

डॉ. जयमति कश्यप छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित जनजातीय महिला कलाकार हैं। उन्होंने बस्तर की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। उनके कार्यों ने बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close