Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

 

बीजापुर : जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क अंतर्गत बंदेपारा में नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर तीन निर्दोष ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान दम्पाया और एर्रागुफा पारा के निवासियों के रूप में हुई है। ये ग्रामीण किसी पारिवारिक कार्य से बंदेपारा जा रहे थे, तभी अचानक IED विस्फोट हुआ। घटना में घायलों को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मयंक रणसिंह ने तत्काल एंबुलेंस मौके पर रवाना कर दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

READ MORE : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता : 17 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सरकार ने किया पुनर्वास का वादा

यह घटना नक्सलियों की आम नागरिकों को निशाना बनाने की एक और निंदनीय हरकत है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close