Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का सख्त रुख, कहा – “अगर अवैध काम नहीं रुके, तो हम आपको बंद कर देंगे”

 

तिल्दा : समाधान शिविर के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मंच से ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। मंत्री वर्मा ने अवैध शराब बिक्री और अन्य अपराधों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा, “आप लोगों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं, ये सब बंद कर दें, नहीं तो हम आपको बंद कर देंगे।”

मंत्री वर्मा ने कहा कि दो पैसे के लालच में किसी की जिंदगी और भविष्य से खिलवाड़ न किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि अपराध, अवैध शराब और गुटखा-पाउच जैसे कारोबार को हर हाल में रोकना होगा।

READ MORE : ‘सुशासन तिहार’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कांकेर के मांदरी गाँव, ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात

समाधान शिविर में दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई हो
  • कुली-कबाड़ी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए
  • समाधान शिविर में आए हर आवेदन का निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए

राजस्व मंत्री ने शिविर में मौजूद अफसरों से कहा कि अब काम के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही का समय है। जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह बयान राज्य शासन के कठोर प्रशासनिक रुख का संकेत माना जा रहा है, जिससे विभागों में जवाबदेही तय करने और जनता के विश्वास को कायम रखने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close