Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में रास्ता रोक बीच चौराहे पर मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, देखें Video Viral

रायपुर : राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर ब्रिज के नीचे मंगलवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 4 से 5 युवक आपस में मारपीट करते और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने एक-दूसरे पर मुक्कों से हमला किया और गला दबाने की कोशिश भी की। यह पूरा हंगामा कुछ मिनटों तक चलता रहा, जिसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया।

 

पुलिस जुटी जांच में, शिकायत अब तक नहीं

घटना रायपुर के गंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारपीट का कारण गाड़ियों के टकराने को लेकर विवाद माना जा रहा है, हालांकि इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल गंज थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close