Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णु देव साय का आज औचक निरीक्षण दौरा, शिक्षा व्यवस्था और मूर्ति विवाद को लेकर दिया बयान

 

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक बार फिर औचक निरीक्षण पर रवाना हुए। वे रायपुर से सीधे सारंगढ़ और रायगढ़ के लिए निकल गए हैं, जहां वे सुशासन तिहार के तहत आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे।

शिक्षा व्यवस्था पर सीएम साय का बड़ा बयान

शिक्षा के क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह से बच्चों के हित में उठाया गया है। उन्होंने कहा:

“प्रदेश में कई स्कूलों में असंतुलन की स्थिति है — कुछ स्कूल शिक्षक विहीन हैं, तो कुछ में छात्रों से अधिक शिक्षक पदस्थ हैं। ऐसे में संतुलन बनाना और व्यवस्था को सुधारना बेहद जरूरी है।”

सीएम साय ने बताया कि प्रदेश के 300 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षक नहीं हैं। वहीं कुछ स्कूलों में शिक्षक आवश्यकता से अधिक हैं। इस गड़बड़ी को दूर कर शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए युक्तियुक्तकरण लागू किया गया है।

 

स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति हटाने पर बयान

पेंड्रा में छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:

“कल रेणु जोगी जी मुझसे मिलने आई थीं। इस मामले में मैंने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।”

सीएम का यह दौरा जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और शासन की नीतियों के क्रियान्वयन का जायजा लेने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उनके सारंगढ़ और रायगढ़ दौरे पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close