Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़महासमुंदहादसा

महासमुंद में तेज रफ्तार का कहर : बिजली खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक

 

सरायपाली (महासमुंद) : जिले के सरायपाली नगर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। शीतला मंदिर के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही एक बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे और अत्यधिक गति के चलते वे हादसे का शिकार हुए।

मृतकों और घायलों की पहचान

  • मृतक:
    • अनिस बाघ, पिता प्रहलाद बाघ
    • किशन भोई, पिता राजकुमार भोई
  • गंभीर रूप से घायल:
    • मनीष बाघ, पिता अहरलाद बाघ
    • गोपाल प्रधान, पिता नरेंद्र प्रधान

घायलों को तत्काल सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बेलमुंडी गांव के निवासी थे सभी युवक

चारों युवक महासमुंद जिले के बेलमुंडी गांव के रहने वाले थे और उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। चार युवकों का एक बाइक पर सवार होना और अत्यधिक गति में वाहन चलाना हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और युवाओं को जागरूक किया जाए ताकि इस तरह की मासूम जानों की क्षति को रोका जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close