Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हेल्थ

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ताकत: 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

 

रायपुर : राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इन चिकित्सकों की तैनाती प्रदेश के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है।

बेहतर और त्वरित इलाज की दिशा में पहल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इन नियुक्तियों से राज्य के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

 

कहां-कहां हुई है नियुक्ति:

  • डॉ. पियुष देवांगनडॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद
  • डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम
  • डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  • डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली (महासमुंद)
  • डॉ. घनश्याम गंगवानीडॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव (मुंगेली)

एक साल में हुईं 2,000 से अधिक संविदा नियुक्तियाँ

जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच NHM के तहत:

  • 88 विशेषज्ञ चिकित्सक
  • 432 चिकित्सा अधिकारी
  • 344 स्टाफ नर्स
  • 87 एएनएम
  • 75 लैब टेक्नीशियन
  • 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
  • 878 अन्य पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं।

दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर इलाज मिलने की संभावना बढ़ गई है। यह पहल केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि नीति आधारित और व्यवस्थित प्रयासों का परिणाम है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे, और यह नियुक्तियाँ इस लक्ष्य की ओर एक मील का पत्थर साबित होंगी।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close