Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुरहादसा

बैडमिंटन कोर्ट में संदिग्ध मौत: डेमो खेलने पहुंचे युवक की अचानक गिरने से मौत, हार्ट अटैक की आशंका

 

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह एक खिलाड़ी की डेमो खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भिलाई सेक्टर-04 निवासी 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है।

 

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस के अनुसार, हिमांशु श्रीवास्तव हाल ही में रायपुर शिफ्ट हुआ था और अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। आज सुबह वह पहली बार सप्रे बैडमिंटन एकेडमी में डेमो क्लास के लिए पहुंचा था। उसने वहां मौजूद खिलाड़ियों से खेलने की इच्छा जताई, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

 

करीब 8:30 बजे कुछ देर खेलने के बाद वह थककर कोर्ट के बाहर बैठ गया और थोड़ी ही देर में अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

फिलहाल पुलिस युवक की मौत को संदिग्ध मान रही है और इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close