Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडल नियुक्तियों में किया संशोधन, केदारनाथ गुप्ता सहित तीन पदों में बदलाव

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों की नियुक्तियों में बड़ा संशोधन किया है। नई सूची के अनुसार केदारनाथ गुप्ता को अब छत्तीसगढ़ राज्य मर्यादित सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीनिवास राव मद्दी को ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले केदारनाथ गुप्ता को दुग्ध संघ का अध्यक्ष, शालिनी राजपूत को समाज कल्याण आयोग की अध्यक्ष और श्रीनिवास राव मद्दी को वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब इन नियुक्तियों में संशोधन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close