Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

CG में तेज रफ्तार का कहर: माजदा और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

राजिम :  फिंगेश्वर के बोरसी गांव के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन और पत्थर से भरे ट्रैक्टर के बीच हुई भयानक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में माजदा में सवार नंदकुमार यादव उर्फ मोंटू की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग हादसे के बाद गाड़ी में फंसे रह गए, जिन्हें फिंगेश्वर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे के बाद अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जांच में जुटी फिंगेश्वर पुलिस

फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। वाहनों को जब्त कर लिया गया है। हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार मुख्य वजह मानी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close