Breaking news
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़हादसा

कवर्धा में सड़क हादसे में युवक की मौत : एकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां, NH पर चक्काजाम

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक राहुल पाली की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब राहुल लंच के बाद अपने काम पर लौट रहा था। वह बस स्टैंड स्थित बैटरी की दुकान में काम करता था।

मौके पर ही युवक की मौत, इलाके में आक्रोश

राहुल पाली अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। गुस्साए लोगों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर चक्काजाम कर दिया और घटनास्थल के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग करने लगे।

घर में मातम, मां बेहोश

राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई। परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है, क्योंकि राहुल ही घर का इकलौता सहारा था।

शराब दुकान को हादसे का कारण बता रहे लोग

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हादसे के लिए शराब दुकान जिम्मेदार है, जिससे इलाके में हर वक्त अफरा-तफरी और हादसों की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से शराब दुकान को तत्काल हटाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

पोस्टमार्टम अब तक नहीं, जनाक्रोश जारी

हादसे के बाद से अब तक राहुल का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। सड़क पर जुटे लोगों ने साफ कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका विरोध जारी रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close