
Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मजदूरों के भोजन को लेकर हुए विवाद में हत्या के आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां जीएसटी ऑफिस के पास 8 फरवरी 2023 को रमेश मुरमे की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, घटना के दिन एक निजी व्यावसायिक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें रमेश मुरमे और अन्य मजदूर काम कर रहे थे। आरोपी रोमन लाल कन्नौज का मजदूरों से भोजन को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में उसने लोहे की रॉड से रमेश मुरमे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हत्या के मामले में पुलिस ने रोमनलाल कन्नौज को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू की। अब अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
यह फैसला उन मामलों में एक सख्त संदेश है, जहां मामूली विवाद हिंसा में बदल जाता है।