Breaking news
Advertisement
bastarbig breakingछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

BIG BREAKING : बीजापुर के कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 15 से 20 नक्सली ढेर होने की खबर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज तड़के से चल रही मुठभेड़ में 15 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह ऑपरेशन अब भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

ऑपरेशन की निगरानी दिल्ली से लेकर बस्तर तक

इस बड़े ऑपरेशन पर दिल्ली से लेकर बस्तर तक नजर रखी जा रही है। सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली से ऑपरेशन की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशंस विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज इस ऑपरेशन की सीधे मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ, सीआरपीएफ संयुक्त कार्रवाई में जुटे

डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), कोबरा कमांडो, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस अभियान में जुटी हुई है। जवान नक्सलियों को लगातार घेरते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहे जवान

मौके से मिल रही शुरुआती सूचनाओं के अनुसार, यह मुठभेड़ अब तक के सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में से एक बन सकती है। अगर ऑपरेशन इसी तरह सफलतापूर्वक आगे बढ़ता रहा, तो शाम तक ऐतिहासिक सफलता दर्ज करने की पूरी संभावना है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close