छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
रायगढ़ में जिला शिक्षा कार्यालय में ACB का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

रायगढ़ : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 मोहम्मद फरीद फारुखी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने हालाहुली स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी से पहले 5,000 रुपए की रिश्वत ली थी और फिर शेष 10,000 रुपए की मांग कर लगातार दबाव बना रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने ACB से शिकायत की, जिसके बाद योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
घटना के समय जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव अवकाश पर थे। ACB की यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली मानी जा रही है।
Advertisement




