Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

आंधी-बारिश से बिलासपुर में बड़ा हादसा: पेड़ के नीचे खड़े दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आए, एक की मौत

बिलासपुर : शनिवार दोपहर बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 3:30 बजे तेज आंधी और बारिश ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान रतनपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर चपेट में आ गए। हादसे में 16 वर्षीय योगेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय कुलदीप साहू का इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिरी। मृतक योगेश रतनपुर क्षेत्र के भरहीडीह गांव का रहने वाला था। वहीं घायल कुलदीप, बेलपान हरदी का निवासी है, जो गर्मी की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर घूमने आया था। उसे रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

आंधी-बारिश से शहर में नुकसान

तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग गिर गए। तारबाहर क्षेत्र में बीच सड़क पर होर्डिंग गिरा, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कई इलाकों में बिजली के तार टूटने से बीते तीन घंटों से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close