छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद आंदोलन किया समाप्त, 126 दिनों से कर रहे थे आंदोलन

रायपुर। लंबे समय से अपनी बहाली की मांग कर रहे बर्खास्त बीएड धारी शिक्षकों ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी। ये सभी शिक्षक पिछले 126 दिनों से आंदोलनरत थे।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से में कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस बेहद संवेदनशील विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद शिक्षकों ने सरकार पर विश्वास जताते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।
Advertisement




