
प्रविंस मनहर/रायपुर – वन्यजीव संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में महत्त्वपूर्ण सौगात आज दिया गया। मुख्य आकर्षणों में नियोनेटल केयर यूनिट का उद्घाटन जो वन्यजीवों, विशेषकर नवजात शावकों की देखभाल और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, नंदनवन सफारी के बेहतर प्रबंधन के लिए एक नया प्रशासनिक भवन भी खोला गया। पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक नई सोविनियर शॉप का उद्घाटन किया गया,जहां छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और वन्यजीवन से जुड़े उत्पाद उपलब्ध होंगे।
Advertisement




