प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लिए 1 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स को लॉन्च कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा अहम मन जा रहा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च का दौरा प्रस्तावित हैं। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुडी बड़ा सौगात प्रदेश वाशियो को दे सकते है साथ ही देश को रेलवे, NTPC और हाईवे कनेक्टिविटी की सुविधाओं से जुड़ी सौगात दे सकते हैं। 30 तारीख को बिलासपुर के मोहभट्ठा ग्राउंड में मोदी की सभा होगी।जिसके लिए विधायकों, सांसदों, पंचायत स्तर के नेताओं को पूरे प्रदेश से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री साय खुद लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।




