[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingcrimeMAHARASTRAक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

चेकिंग में कार से मिला करोड़ों नकदी, रायपुर से भेज रहे थे महाराष्ट्र, देखिए वीडियो!

4 and a half crore cash from car in checking, Maharashtra was sending from Raipur, watch the video!

हिमांशु/राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है…देर रात चेक प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान कार से करोड़ो रूपये नकदी बरामद हुआ..मामले में कार सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया है,जिससे पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.

बता दे होली त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस चेकप्वाइंट लगाकर व गश्त बढ़ाकर शहर पर के चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाई हुई है…इस दौरान देर रात व्हाइट इनोवा 23 BH 8886 J कार को चैकिंग करने पर ढाई करोड़ नगदी से भरा बैग मिला… मामले में कार सवार से पूछताक्ष करने पर रायपुर से नकदी महाराष्ट्र मुंबई छोड़ना बताये.. इनोवा कार के अंदर अलग से डेक बनाकर नगद रकम को छुपाया गया था. इस रकम को हवाला का बताया जा रहा है.पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमानाका में चैकिंग पॉइंट बनाकर आरोपियों को धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार था. जिसने पूछताछ में बताया की पैसे के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है. नागपुर के पास से उन्हें गाड़ी को बदलने के लिए कहा गया था.

इस मामले आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी IPS अमन झा ने बताया की बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद किया गया है. कार चालक और उसके सहयोगी ने रकम की कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे जांच की जा रही है.गिरफ्तार आरोपियों से पूछताक्ष की जा रही है..

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close